मडगाँव धमाके में जिन चीजों का प्रयोग किया गया है , उसी तरीके से ठाणे, पनवल में भी हुआ था । मडगांव धमाके में राज्य सरकार के परिवहन मंत्री जो गोमांतक पार्टी के है , पत्नी का नाम भी आ रहा है । मालेगांव की घटना भी इससे जुड़ती है । समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट में राजस्थान पुलिस व सी बी आई ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रणव मंडल समेत 4 से पूछ ताछ की है। यह संकेत देश के लिए हितकर नही है । देश में पनप रहे भगवा आतंकवाद और पाकिस्तान के तालिबानी आतंकवाद का मुख्य श्रोत्र अमेरिकन साम्राज्यवाद है और अमेरिका विरोधी मुख्य देश ईरान में रेवोलुशनरी गॉर्ड मुख्यालय पर आत्मघाती हमले में 49 लोगों की मृत्यु हो चुकी है । ईरान ने कहा है कि इस आत्मघाती हमले में पकिस्तान का हाथ है । पकिस्तान सरकार के पीछे अमेरिका का हाथ है। अफगानिस्तान व ईराक में अमेरिका अपनी कठपुतली सरकार चला ही रहा है । पकिस्तान में उसका वर्चश्व है ही . अमेरिकन साम्राज्यवाद चाहता यह है कि एशिया की सरकारों पर उसका नियंत्रण हो जिसके लिए वह धार्मिक उन्माद वाली शक्तियों को मदद देकर अपना अधिपत्य स्थापित करना चाहता है । दूसरी तरफ़ मुख्य बात यह है की अमेरिका भारतीय सेना को भी प्रशिक्षित कर रही है । पकिस्तान की सेना को उसने पहले प्रशिक्षित किया था तो पकिस्तान का यह हाल है । अमेरिका ही आतंकवाद का मुख्य श्रोत्र है वह सरकार के साथ भी है और आतंकवादियों के साथ भी है । भगवा आतंकवाद के बहाने अमेरिकन साम्राज्यवाद देश को अस्थिर करके अपना वर्चश्व स्थापित करके यहाँ प्राकृतिक सम्पदा व मानव सम्पदा का दोहन करना चाहता है । आज आवश्यकता इस बात की है कि हम सब मिलकर विविध,सांस्कृतिक , धार्मिक एकता को मजबूत बनाये रखें ।
सुमन
loksangharsha.blogspot.com
सुमन
loksangharsha.blogspot.com
Labels: ब्लोग्प्रहरी, सुमन लोक्संघर्ष
स्वतंत्रता दिवस पर विशेष 
बगुले मोती चुने, गिद्ध कौऐ बादाम चबाये रहे।
राजहंस दाने को तरसे, गधे कलाकंद खाय रहे ॥
यह लोकतंत्र है, यह प्रजातंत्र है ॥
सत्य हरिश्चंद रिक्शा खीचें, लखनऊ और कलकत्ता में।हत्यारे, माफिया ,गिरहकट , चोर लुटेरे सत्ता में॥
यह लोकतंत्र है, यह प्रजातंत्र है ॥
अपराधी , नेता, डकैत,मिल बना रहे गठबंधन ।
धूर्त ,दलाल , स्वार्थी चमचे, करते वंदन अभिनन्दन॥
धूर्त ,दलाल , स्वार्थी चमचे, करते वंदन अभिनन्दन॥
यह लोकतंत्र है, यह प्रजातंत्र है ॥
नेता बहुरूपिये दिखावें , चमत्कार नित खेल खेल में।
अरबो का घोटाला कर, घुमैं जहाज मुफ्त रेल में॥
अरबो का घोटाला कर, घुमैं जहाज मुफ्त रेल में॥
यह लोकतंत्र है, यह प्रजातंत्र है ॥
निरपराधी सडैं जेल में, अपराधी मंत्रालय में।
पीडितो को गुंडे बलशाली, धमकावें न्यायलय में॥
पीडितो को गुंडे बलशाली, धमकावें न्यायलय में॥
यह लोकतंत्र है, यह प्रजातंत्र है ॥
परदादा का था कत्ल हुआ, लड़ रहा मुकदमा परपोता।
हत्यारे स्वर्ग सिधार गए, अब बैठ के बुद्धू क्या रोता ॥
हत्यारे स्वर्ग सिधार गए, अब बैठ के बुद्धू क्या रोता ॥
यह लोकतंत्र है, यह प्रजातंत्र है ॥
सदाचार पर भाषण देते, माथा टेक शिवालय में।
नशा निवारण मंत्री जी की, रात कटे मदिरालय में ॥
नशा निवारण मंत्री जी की, रात कटे मदिरालय में ॥
यह लोकतंत्र है, यह प्रजातंत्र है ॥
शोषण , बेकारी ,मँहगाई , बस- ट्रेन डकैती घोटाले।
हिंसक प्रदर्शन आगजनी , विस्फोट से जीवन के लाले॥
हिंसक प्रदर्शन आगजनी , विस्फोट से जीवन के लाले॥
यह लोकतंत्र है, यह प्रजातंत्र है ॥
लाखो भूखे नंगे बच्चे, सोते है फुटपाथों पर ।
ठिठुर-ठिठुर सर्दी से मरना, लिखा है उनके माथो पर॥
ठिठुर-ठिठुर सर्दी से मरना, लिखा है उनके माथो पर॥
यह लोकतंत्र है, यह प्रजातंत्र है ॥
बिजली के दर्शन हुए नही, लाखो गावों विद्यालय में ।
पर ए .सी चलती झमाझम , मंत्री जी के शौचालय में॥
पर ए .सी चलती झमाझम , मंत्री जी के शौचालय में॥
यह लोकतंत्र है, यह प्रजातंत्र है ॥
-मोहम्मद जमील शास्त्री
-मोहम्मद जमील शास्त्री
Labels: कविता
Subscribe to:
Posts (Atom)
